Thursday 20 August 2020

पुलिस विभाग मे सिपाही बनने का मौका,अभी से करें ऑनलाइन अप्लाई 27 अगस्त अंतिम तिथि,

 

पुलिस विभाग मे सिपाही बनने का मौका,अभी से करें ऑनलाइन अप्लाई 27 अगस्त अंतिम तिथि,

न्यूज डेस्क: अगर आप पुलिस विभाग में सिपाही बनना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका हैं। क्यों की पुलिस विभाग में सिपाही के पदों पर भर्ती के नोटिश जारी किया गया हैं। ये नोटिस सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सशस्त्र सीमा बल ने सिपाही के 1522 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें। क्यों की ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2020 तक ही हैं।


आपको बता दें की भारत, नेपाल और भूटान के नागरिक एसएसबी, गृह मंत्रालय में पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए उम्मीदवारों की किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से मैट्र‍िक (10वीं) की परीक्षा पास होनी चाहिए तभी वो आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे।

पुलिस विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100/ - रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अन्य वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। उम्मीदवार और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट ssb.nic.in पर विजिट करें

No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...