Thursday 27 August 2020

सेवाशर्त में सुधार के लिए शिक्षकों से मांगे गए सुझाव


 सेवाशर्त में सुधार के लिए शिक्षकों से मांगे गए सुझाव



#कई शिक्षक संगठन फिर से आंदोलन करने की कर रहे हैं तैयारी


5-सितंबर को अपमान दिवस मनाने के रूप में किया गया है ऐलान

गया। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर बुधवार को बिहार सरकार द्वारा पंचायत/प्रखंड/नगर/ उच्च व उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए जारी नियोजन एवं सेवाशर्त संशोधन नियमवली 2020 में सुधार के लिए डीईओ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विभिन्न शिक्षक संघों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों के साथ डीइओ मो. मुस्तफा हुसैन मंसूरी और डीपीओ स्थापना दुर्गा यादव ने बैठक की। इस बैठक में विभिन्न संघों के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी राय और सुझाव रखे। सभी संघों के पदाधिकारियों को सुनने के बाद डीइओ ने कहा कि सभी संघ अपने सुझाव लिखित रूप से एक दो दिनों में उनके कार्यालय में जमा करें। ताकि सरकार को जल्द से जल्द इसे भेजा जा सके।

बैठक में टीइटी संवर्ग के मांग को प्रमुखता से सरकार के पास भेजने का अनुरोध टीइटी शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला संयोजक नीतेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार द्वारा जोर तरीके से किया गया। डीईओ ने डीपीओ स्थापना को एनआइओएस पास शिक्षकों का वेतन जल्द भुगतान करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रागीव हसन, शत्रुघ्न प्रसाद, रमेश कुमार, शंकर कुमार समेत विभिन्न शिक्षक संघों के जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...