छात्रों के करियर को खतरे में नहीं डाल सकते
सुप्रीम कोर्ट
JEE (Main) और NEET एग्जाम की डेट आ गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक JEE (Main)के पेपर 1 से 6 सितंबर तक और NEET (UG) की परीक्षा 13 सितंबर को होगी.
कोरोना वायरस के चलते NEET और JEE मेन परीक्षाओं को दो बार स्थगित किया जा चुका है. पहले ये परीक्षाएं मई में होनी थीं, जिन्हें बाद में जुलाई में करवाने का फैसला किया गया. हालांकि संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर NEET और JEE मेन की परीक्षाएं सितंबर में कराने का फैसला किया गया. अब JEE मेन की परीक्षाएं एक से छह सितंबर और NEET की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जानी है.
छात्रों के करियर को खतरे में नहीं डाल सकते
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कोरोनावायरस प्रकोप का हवाला देते हुए दोनों प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी थी. अदालत ने कहा कि वायरस के प्रकोप के बावजूद जीवन गुजर रहा है और सितंबर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के फैसले में दखल देकर वह छात्रों के करियर को खतरे में नहीं डाल सकता है.

No comments:
Post a Comment