Sunday 27 September 2020

एनडीए मे रहते हुए चिराग पासवान को नीतीश कुमार का विरोध कर उन्हीं की सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारना नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने का प्रयोग तो नहीं 143 सीटो पर ही क्यों LJP ??

 एनडीए मे रहते हुए चिराग पासवान को नीतीश कुमार का विरोध कर उन्हीं की सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारना नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने का प्रयोग तो नहीं 143 सीटो पर ही क्यों LJP ??

बिहार बिधान  सभा चुनाव बहुत ही दिलचस्प होते दिख रहा है चिराग पासवान मानने को तैयार नही है तो सरद यादव भी चूपी साधे हुवे है अर्जित राम माझी जेड प्लस सुरक्षा लेकर के गुलछर्रे उड़ा रहे हैं तो उन्हें 4 सीटों पर हैं आराम करना पड़ रहा है तो भारतीय जनता पार्टी 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और जेडीयू 104 बाकी सीटों पर सभी छोटे छोटे पार्टियों को अपने नाम को जिंदा करने का मौका मिलेगा इसीलिए चिराग पासवान मरने को तैयार नहीं है लेकिन यह देख पाना दिलचस्प होगा क्या चिराग पासवान अपनी नैया को इस भंवर से बचा पाएंगे या डुबो देंगे या फिर बड़ी सियासत है नीतीश कुमार के साथ कि चिराग पासवान इंडिया में रहते हुए नीतीश कुमार का विरोध कर उन्हीं के सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की बात कर रहे हैं तो वहीं भाजपा का हामी भी भर रहे हैं कहिए नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने का प्रयोग तो नहीं यह आने वाला समय तय करेगा बाकी मिली जानकारी के अनुसार देखिए यह रिपोर्ट 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए के डीएनए में बड़ा बिखराव देखने को मिला है। नीतीश कुमार की नीतियों से अलग लाइन तय कर चुके चिराग पासवान ने आखिरकार 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है। एलजेपी सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 143 सीटों पर एलजेपी के उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है। पार्टी ने 100 विधानसभा सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं।

एलजेपी के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ बिहार चुनाव में उतरने को तैयार हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार के सात निश्चय पार्ट 2 को मानने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने रविवार को बयान जारी करते हुए यह कहा था कि भारतीय जनता पार्टी से सीटों के बंटवारे पर उसकी कोई बातचीत नहीं हुई है। उसके बाद ही रहता है माना जा रहा था कि अब एनडीए से चिराग पासवान अलग हो सकते हैं।

सियासी गलियारे में चर्चा है कि चिराग पासवान अपनी पार्टी के लिए जितनी सीटें जा रहे थे भारतीय जनता पार्टी उतनी सीटों पर बातचीत करने को तैयार नहीं थी। हालांकि खुद चिराग पासवान की पार्टी में कई नेता एनडीए छोड़ने के पक्ष में नहीं है लेकिन इसके बावजूद पार्टी में 143 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर दी है। एलजेपी जल्द ही इन उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।





No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...