Wednesday 16 September 2020

Noida के हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने दी धमकी, मांगें नहीं मानीं तो कर लेंगे इस्लाम कबूल! रेलवे कर्मचारियों का निजीकरण व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान शुरू ! पेंशन धारियों ने डीसी के दफ्तर को घेरा!

 

Noida के हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने दी धमकी, मांगें नहीं मानीं तो कर लेंगे इस्लाम कबूल!


पिछले कई दिनों से नोएडा के सैंकड़ों सफाई कर्मचारी सड़कों पर हैं। ये लोग अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। लंबे समय से इनकी मांग न सुने जाने के बाद अब इन कर्मचारियों ने इस्लाम कबूल करने का ऐलान कर दिया है।
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को सेक्टर 6 स्थित प्राधिकरण के ऑफिस का घेराव करते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
और प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांग नहीं पूरा होने पर हम सभी सामूहिक इस्लाम कबूल कर लेंगे!

रेलवे कर्मचारियों ने रेल निजीकरण, निगमीकरण और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू !


लखनऊ। रेलवे कर्मचारियों ने रेल निजीकरण, निगमीकरण और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान राजधानी लखनऊ में अब 19 सितम्बर तक क्रमवार चलेगा।
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री आरके पांडेय ने बुधवार को बताया कि रेल निजीकरण, निगमीकरण और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों ने जनजागरण अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर अब 19 सितम्बर तक क्रमवार चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय कर्मियों के इच्छा के विपरीत निगमीकरण, निजीकरण जैसी योजनाओं को लगातार आगे बढ़ा रहा है।

ठेका कर्मियों ने डीसी के दफ्तर को घेरा



संवाद सूत्र, फाजिल्का : ठेका मुजाजिम संघर्ष मोर्चा की ओर से बुधवार को जिले की कई यूनियनों के साथ मिलकर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर रोष मार्च निकाल मेनटोक आहलूवालिया का पुतला फूंका। इस धरने में पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट यूनियन, जल सप्लाई सैनीटेशन कांट्रैक्ट व‌र्क्स, पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन डिवीजन फाजिल्का, अबोहर, जलालाबाद, पंजाब कांट्रैक्टर वैलफेयर यूनियन पंजाब के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस मौके नेताओं ने कहा कि योजना कमिशन के पूर्व डिप्टी चेयरमैन मैनटोक सिंह आहलूवालिया की ओर से कोविड-19 के दौरान पंजाब सरकार के अर्थचारे की भरपाई के लिए पंजाब सरकार को की सिफारिशों में कर्मचारी ठेका मुलाजिम मजदूर किसान और लोक विरोधी नीतियां दी हैं, जिस कारण ठेका मुजाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के बैनर के नीचे इकट्ठे हुए और सरकार को चेतावनी दी है कि 2016 एकट लागू करे व कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

पंजाब एंड यूटी कर्मचारी व पेंशनर फ्रंट ने की भूख हड़ताल



अमृतसर: पंजाब एंड यूटी कर्मचारी व पेंशनर सयुंक्त फ्रंट पंजाब द्वारा सुखदेव सिंह पन्नू, जोगिदर सिंह, गुरदीप सिंह व कुलदीप सिंह की अगवाई में
डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू की गई।
पहले दिन प्रेम चंद, सविदर सिंह, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह, रवि कुमार, दीपक कुमार मलूक सिंह, गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह, बलविदर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, जैमल सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होने कहा कि सरकार ने अगर उनकी मांगों को पूरा न किया तो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। यहां कर्मजीत सिंह, सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, मंगल सिंह, जसवंत सिंह, जतिन शर्मा, चरन सिंह आदि मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...