Saturday 17 October 2020

महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, 10 लाख नौकरी और शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का वादा, समान काम के लिए समान वेतन के साथ घोषणापत्र का 10 अहम बिंदू

महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, 10 लाख नौकरी और शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का वादा, समान काम के लिए समान वेतन के साथ घोषणापत्र का 10 अहम बिंदू 

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा क्या हुआ विशेष राज्य का दर्जा?

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में शामिल दलों ने शनिवार को संयुक्त घोषणापत्र जारी किया। इसको लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने 'प्रण हमारा संकल्प बदलाव का' टैग लाइन के साथ घोषणापत्र जारी किया। इसे मुख्य रूप से युवाओं पर केंद्रित किया गया है और उन्हें रोजगार देने का वादा किया गया है। 

बिहार में परिवर्तन की बयार बह रही है

तेजस्वी यादव ने कहा, हमने भी अपने घर में कलश की स्थापना की है और संकल्प लिया है। 'प्रण हमारा संकल्प बदलाव का' ये सच होने वाला है। हमने संकल्प लिया है कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में युवाओं को 10 लाख रोजगार देने पर मुहर लगेगी। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत गठबंधन के प्रमुख नेता मौजूद रहे। 


तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षों से राज्य में शासन कर रहे हैं लेकिन इसे विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप तो अमेरिका से आकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे देंगे। 


राजद नेता ने कहा, आज बहुत ही खास दिन है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। इस शुभ अवसर पर हमने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। हम 10

महागठबंधन द्वारा क्या वादे किए गए हैं:-


नौकरी के लिए साक्षात्कार में जाने वाले अभ्यार्थियों के लिए किराया


कर्पूरी श्रम केंद्र खोला जाएगा


नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन देंगे


शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का वादा


पुल-पुलिया को दुरुस्त किया जाएगा


बिहटा में हवाई अड्डे का निर्माण


बिजली उत्पादन पर जोर


किसानों की कर्ज माफी


जीविका दीदी की नियमित वेतन और राशि बढ़ाई जाएगी


बंद चीनी मिलों को फिर से खोला जाएगा


बेरोजगारी दूर करने पर विशेष जोर


10 लाख युवाओं को रोजगार


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए संघर्ष

No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...