Friday 23 October 2020

शिक्षकों के रिकॉर्ड की जांच एसटीएफ से कराने की तैयारी,

 

शिक्षकों के रिकॉर्ड की जांच एसटीएफ से कराने की तैयारी,

शिक्षकों को लेकर योगी सरकार सख्त कई बार निर्देश के बावजूद नहीं करा सके डाटा अपलोड अब करवाई की तैयारी, 

UP,संपदा पोर्टल पर सर्विस रिकार्ड की जानकारी अपलोड करने से आनाकानी करने वाले 248 शिक्षकों की जांच एसटीएफ करेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों को चिंहित कर लिया है। साथ ही आखिरी बार 10 नवंबर तक रिकार्ड अपलोड करने का अल्टीमेटम दिया है।
तय समय तक जानकारी न देने वाले शिक्षकों को संदिग्ध माना जाएगा। साथ ही उनकी सूची बनाकर एसटीएफ को जांच के लिए भेजी जाएगी। शासन स्तर से इसे लेकर जारी आदेश गोरखपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में भी पहुंच गया है।
जिले में 248 शिक्षकों ने अभी तक पोर्टल पर विवरण अपलोड नहीं कराया है। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के नौकरी से संबंधित विवरण को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है।
विभाग के मुताबिक पोर्टल पर विवरण अपलोड होने के बाद विभाग में फर्जी शिक्षकों की पहचान हो सकेगी। पोर्टल पर शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व कर्मचारियों का विवरण अपलोड किया जाना है। पोर्टल पर विवरण अपलोड करने के लिए विभाग ने कई बार समय बढ़ाया। इसके बावजूद विवरण अपलोड करने को लेकर शिक्षक लापरवाही बरतते रहे। अब शासन ने इनसे सख्ती से निपटने का फैसला किया है।

No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...