Wednesday 7 October 2020

पूर्व राज्यपाल और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर अश्वनी कुमार ने अपनी आवास में आत्महत्या कर ली

 
पूर्व राज्यपाल और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर अश्वनी कुमार ने अपनी आवास में आत्महत्या कर ली



शिमलाः मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर अश्वनी कुमार ने अपनी आवास में खुदकुशी कर ली। कुमार डीजीपी और सीबीआई के प्रमुख भी रह चुके हैं।
शिमला के एसपी मोहित चावला ने कहा कि शिमला स्थित अपने आवास में फंदा लगाकर की खुदकुशी कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिमला स्थित ब्राक हास्ट में आवास में उनका शव लटका पाया गया। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
कुमार ने विजय शंकर की जगह सीबीआई के निदेशक का पद संभाला था
कुमार ने विजय शंकर की जगह सीबीआई के निदेशक का पद संभाला था। अधिकारियों ने बताया कि कुमार बाद में नगालैंड के राज्यपाल बने थे। कुमार अभी शिमला में एक निजी विश्वविद्यालय के कुलपति थे। अधिकारियों ने बताया कि 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार का शव बुधवार शाम में शिमला स्थित उनके आवास में फंदे से लटका मिला।
फिलहाल एसपी शिमला मोहित चावला की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले में जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिनमें लिखा गया है कि जिंदगी से तंग आकर अगली यात्रा पर निकल रहा हूं। खुदकुशी की इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...