Monday 21 June 2021

आरा जिला के BEO अभय कुमार को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस के टीम ने रंगेहाथ दबोचा!!

 आरा जिला के  BEO अभय कुमार को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस के टीम ने रंगेहाथ दबोचा!!


इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के आरा से सामने आ रही है. विजिलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर बीईओ को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है. गिरफ्तार बीईओ से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मामला भोजपुर जिले के पीरो थाना इलाके का है. पीरो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार को 80 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा गया है. विजिलेंस की टीम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स ने शिकायत की थी कि बीईओ की ओर से बार-बार उससे रिश्वत की मांग की जा रही है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने फौरन कार्रवाई शुरू की. निगरानी के अधिकारियों ने जाल बिछाया और सोमवार को पीरो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार को 80 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम किसी गुप्त स्थान पर गिरफ्तार बीईओ अभय कुमार से पूछताछ कर रही है.


No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...