Saturday 14 August 2021

राज्यकर्मियों को नीतीश ने दिया तोहफा, गांधी मैदान से महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान

 राज्यकर्मियों को नीतीश ने दिया तोहफा, गांधी मैदान से महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान

 15-Aug-2021 10:02 AM

  


PATNA : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य कर्मियों को बड़े तोहफे की घोषणा की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान से ऐलान कर दिया कि सरकारी सेवकों को बिहार में 28 फ़ीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा. सरकार इसके लिए जल्द ही अधिसूचना भी जारी कर देगी. सीएम नीतीश ने कहा कि महंगाई भत्ता केंद्र सरकार ने बढ़ाने का फैसला किया और आज हम भी इसे बढ़ाने का एलान करते हैं.*

*बिहार में सरकारी कर्मियों को महंगाई भत्ता पहले 11 घोषणा थी. पिछले दिनों केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में इजाफा किया था और अब राज्य सरकार ने भी अपने कर्मियों के लिए इसे बढ़ाने की घोषणा कर दी है. नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में अपने संबोधन के दौरान सरकार के उपलब्धियों की खूब चर्चा की, सरकार की तरफ से नए विश्वविद्यालयों की स्थापना, साथ ही साथ ईको टूरिज्म को लेकर ने विभाग की स्थापना के बारे में नीतीश ने घोषणा की.*

*कोरोना महामारी के दौर में सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमने जरूरतमंदों को हर संभव मदद दी है. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच में नीतीश ने लोगों से यह भी अपील की कि वह सावधानी बरतें, मास्क जरूर लगाएं और भीड़भाड़ वाली जगहों से परहेज करें. नीतीश कुमार ने कहा कि जब कोरोना के तीसरे लहर की आशंका जताई जा चुकी है तो हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.*

*नीतीश कुमार ने कहा कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम बिहार में रिकॉर्ड स्तर पर चलाया जा रहा है. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने बिहार में आपदा की स्थिति को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की. नीतीश ने कहा कि बिहार में कई* *जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और इन* *जगहों पर सरकार की तरफ से* *राहत का काम चलाया जा रहा है.*

1 comment:

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...