Monday 24 August 2020

एसएमसी शिक्षकों की नौकरी बचाने कोर्ट जाएगी हिमाचल सरकार

 एसएमसी शिक्षकों की नौकरी बचाने कोर्ट जाएगी हिमाचल सरकार


हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त एसएमसी शिक्षकों की नौकरी बचाने के लिए सरकार सक्षम कोर्ट जाएगी। मंत्रिमंडल बैठक में 2613 एसएमसी शिक्षकों के पक्ष में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि छह हफ्ते के भीतर नई भर्ती करना आसान नहीं है। हाईकोर्ट ने एसएमसी शिक्षकों की नियुक्तियों को रद्द किया है। इसको लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

सरकार जल्द इस संदर्भ में कानूनी राय लेगी। हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे लेने के लिए सक्षम कोर्ट में जाया जाएगा। विभिन्न कारणों के चलते सरकार ने सभी शिक्षकों की नियुक्तियों को रद्द किया है। जिस भी आवश्यक कोर्ट में जरूरी होगा, सरकार वहां जाएगी।

कोर्ट में सरकार की ओर से सही तरीके से पक्ष नहीं रखने को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप लगाना गलत है।

No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...