Saturday 22 August 2020

बिहार में क्लर्क-चपरासी की होगी बंपर बहाली, नीतीश सरकार ने दी मंजूरी

 बिहार में क्लर्क-चपरासी की होगी बंपर बहाली, नीतीश सरकार ने दी मंजूरी


न्यूज डेस्क: बिहार में क्लर्क-चपरासी बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पंचायती राज-नगर निकाय अब क्लर्क-चपरासी की भी बहाली करेंगे। नीतीश सरकार की मंजूरी के बाद अब ये रास्ता साफ़ हो गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है की पंचायत और नगर निकाय सरकारी स्कूलों में विद्यालय सहायक और विद्यालय परिचारी के पद पर भर्ती करेगा। इससे स्कूलों माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक स्कूलों में क्लर्क या चपरासी बनना आसान हो जायेगा।


आपको बता दें की शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार ने यह निर्णय लिया है की लिपिक एवं चतुर्थवर्गीय कर्मी का पद तत्काल प्रभाव से मरणशील होगा यानि खत्म हो जाएगा।

इसके जगह पर लिपिक एवं चतुर्थवर्गीय कर्मी के रिक्त पद एवं भविष्य में रिक्त होने वाले पद विद्यालय सहायक एवं विद्यालय परीचारी के पद के रूप में परिवर्तित हो जाएंगे। जिन स्कूल में ये पद खाली हैं वो पंचायती राज-नगर निकाय द्वारा बहुत जल्द भरा जायेगा।



No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...