Sunday 13 September 2020

बिहार में फिर से नियोजित शिक्षकों का आंदोलन शुरू सरकार द्वारा बनाए गए सेवा शर्त से है नाराज!

 

बिहार में फिर से नियोजित शिक्षकों का आंदोलन शुरू सरकार द्वारा बनाए गए सेवा शर्त से है नाराज!


आंदोलन टीईटी एसटीइटी शिक्षक संघ गोप गुट बिहार 

बिहार राज्य नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ सहित अन्य कोई संगठनों द्वारा किया जा रहा है!

पदयात्रा की तैयारियों में नियोजित शिक्षकों ने झोंकी  ताकत!
टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट की  की बैठक रविवार को हुई। बैठक में शिक्षकों के सम्मान, सहायक शिक्षक का दर्जा और पूर्ण वेतनमान के लिए जाने की मांग को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह ने कहा कि कहा कि सेवाशर्त निर्धारण में सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के मानदंडों, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायिक सुझावों का उल्लंघन किया है।
प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि टीईटी शिक्षकों की हकमारी के खिलाफ शिक्षक चुप नहीं बैठने वाले हैं। टीईटी शिक्षकों को सहायक शिक्षक, राज्यकर्मी का दर्जा एवं उसके अनुरूप सेवाशर्त से कम कुछ भी मंजूर नही है।
बताया गया कि 19 सितंबर को टीईटी-एसटीईटी शिक्षक सभी जिला मुख्यालयों पर पदयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। राज्यव्यापी आह्वान पर शहर में तिरंगा के साथ शिक्षक पदयात्रा निकालेंगे और सरकार के शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों की पोल खोलेंगे। बैठक में मुख्य रूप से मधुरंजन कुमार सिंह, प्रखंड कोषाध्यक्ष राजकुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रखंड संयोजक मोहन कुमार सिंह, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य सुशील कुमार सिंह, शंकर कुमार, कमल किशोर राय, रणविजय कुमार राय, शंभू कुशवाहा, समेत राघोपुर प्रखंड के तमाम संकुल प्रभारी उपस्थित थे।

1 comment:

  1. इस सरकार से उम्मीद करना बेवकूफी से ज्यादा कुछ नहीं बदलो बदला लो बदल डालो

    ReplyDelete

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...