Saturday 5 September 2020

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

 बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन!

 जिला अध्यक्ष शेख निजामुद्दीन ने कहा की हक़ मिलने  तक लड़ाई जारी  रहेगा! बिहार सरकार ने साढे चार लाख  शिक्षकों को ठगने का काम किया है



न्यूज डेस्क बेतिया पश्चिम चंपारण 05 सितंबर  शनिवार

 बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 5 सितंबर 2020 को पोखरा चौक नरकटियागंज मैं 15 साल से लगातार 4 लाख शिक्षकों को अपमानित करने एवं सेवा शर्त के नाम पर धोखा देने वाले नीतीश सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर वेदना प्रदर्शित करते हुए अपमान दिवस मनाते हुए शिक्षकों के द्वारा यह संकल्प लिया गया कि शिक्षक विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंकना  है| सेवा शर्त के नामपर शिक्षकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया है|नियमावली कचरे के डिब्बे में डालने के बराबर है| समान काम समान वेतन नहीं देने के विरोध में विधानसभा चुनाव में सरकार के विरोध में शिक्षक अपना मतदान करेंगे उक्त बातें संघ के जिला अध्यक्ष शेख निजामुद्दीन ने कहीं| मौके पर नरकटियागंज प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि जब तक शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा नहीं मिल जाता है तब तक शिक्षक अपने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए सरकार के विरुद्ध खड़े रहेंगे |उक्त अवसर पर प्रखंड सचिव रामेश्वर यादव; मीडिया प्रभारी मनोहर प्रसाद यादव , वीरेंद्र  कुमार, हरिशंकर ठाकुर, देवेश कुमार , मुकेश प्रसाद एवं नंदकिशोर प्रसाद अन्य शिक्षक उपस्थित थे|



No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...