Sunday 25 October 2020

BJP के विधायकों को, मोतिहारी मुजफ्फरपुर नौतन के के ग्रामीण जनता ने खदेड़ा और कई तीखे सवाल किए

BJP के विधायकों को, मोतिहारी मुजफ्फरपुर नौतन के  के ग्रामीण जनता ने खदेड़ा और कई तीखे सवाल किए

बिहार में चुनावी दौर अपनी पूरी जवानी पर है वही भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के विधायक को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है 

मुजफ्फरपुर जिला के गुढनी प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के विधायक को लोगों ने खदेड़ा तो एक महिला ने उन्हें बुरा भला भी कह डाला 

 कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के  बिधायक  मोतिहारी में वोट मांगने गए थे तो युवा शक्ति के नाम से जर्सी  पहने लोगों ने उन्हें खदेड़ा और बहुत बुरा भला कहा

 और नाली जैसी स्थिति वाली रोड में गाड़ी चलाने को कहा लेकिन विधायक जी वहां से भागने में ही भलाई समझें

 वही नौतन विधानसभा क्षेत्र के नारायण सा को भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने गो बैक के नारे लगाते हुए कई सारे तीखे सवाल किए


 देखने वाली बात है कि आगामी चुनाव में यह विरोध भारतीय जनता पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा या फिर एनडीए सरकार में लौट जाएगी लेकिन एक बात तो तय है कि बिहार में अभी बदलाव की बयार बह रही है और राष्ट्रीय जनता दल काफी भीड़ जुटाने में सफल हो रही है लेकिन क्या यह भिड़ को वोट  में तब्दील करना इतना आसान होगा  या आने वाला समय बताएगा वही मीडिया के तंत्र ने एनडीए सरकार को बहुमत दिलाने के लिए ओपिनियन पोल का पिटारा खोल दिया है

बिहार चुनाव के लिए समर्थन मांगने पहुंच रहे कई जनप्रतिनिधियों को जनता के गुस्से का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर के कुढ़नी इलाके के एक गांव का सामने आया है। जहां भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता की प्रचार गाड़ी पहुंची, तो गांव के लोग खासकर महिलाएं भड़क गए और उन्होंने गाली-गलौज कर प्रचार गाड़ी को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता की प्रचार गाड़ी गांव में पहुंची थी। जैसे ही गाड़ी गांव में दाखिल होने लगी तो गांव के लोग गाड़ी के सामने आ गए और गालियां देकर उसे वापस जाने को कह दिया। कई महिलाएं गाड़ी के पास पहुंचकर भाजपा विधायक के खिलाफ भला-बुरा कहने लगीं।


महिलाओं का कहना था कि पांच साल में अब वोट मांगने के समय उन्हें फिर से हमारी याद आयी है, लेकिन अब तक हमारी कोई सुध नहीं ली।

लोगों का गुस्सा देखकर ड्राइवर ने गाड़ी घुमा ली और वापस जाने लगा तो लोगों की भीड़ ने गुस्से में गाड़ी पर लगे पोस्टर फाड़ डाले। बता दें कि यह बिहार चुनाव में यह पहली घटना नहीं है, जब किसी जनप्रतिनिध को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा है। इससे पहले बीते हफ्ते ही जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार सुदय यादव को भी जनता के गुस्से से दो चार होना पड़ा था।

दरअसल राजद विधायक सुदय यादव जहानाबाद के रतनी प्रखंड के मुरहारा गांव में प्रचार के लिए पहुंचे थे। लेकिन वहां गांव के लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी और विधायक और उनके समर्थकों को गांव से खदेड़ दिया। दरअसल स्थानीय लोग गांव की सड़क ना बनाए जाने से नाराज थे, जिसका वादा कथित तौर पर विधायक द्वारा किया गया था।

इसी तरह जदयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा को भी जनता ने इसी तरह नाराजगी में गांव से लौटा दिया था। दरअसल सत्येदव कुशवाहा अरवल जिले के कुर्था विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। जब वह इलाके के एक गांव में प्रचार के लिए पहुंचे तो वहां के लोगों ने विधायक को घेर लिया और उन्हें इलाके में कोई विकास कार्य ना कराने पर आड़े हाथों ले लिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए विधायक सत्यदेव कुशवाहा वहां से चुपचाप निकल गए।


No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...