Thursday 3 December 2020

शिक्षकों पर सख्त हुई सरकार, बांका में 32 शिक्षकों को हटाया गया!

 शिक्षकों पर सख्त हुई सरकार, बांका में 32 शिक्षकों को हटाया गया!   

नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शिक्षकों को लेकर सरकार भी अब सख्त हो गई है। चुनाव परिणामों के बाद से ही शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की लंबित संचिका ने गति पकड़ ली है। शुक्रवार को बांका में भी 32 शिक्षकों की नौकरी खत्म करने का फैसला कर लिया गया है। बकायदा आज की तिथि से ही उनकी नौकरी खत्म हो गई। उनका वेतन पहले से बंद कर दिया गया था। विभागीय पत्र के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना पवन कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में महत्वूपर्ण बैठक कर अंतिम निर्णय लिया है। जिन 32 शिक्षकों को नौकरी से हटाने का फैसला लिया गया है। वे फर्जी नहीं हैं ना ही किसी गबन के आरोपी है। इन शिक्षकों का दोष सिर्फ इतना है कि वे प्रशिक्षित नहीं हैं। यानी बीएड या डीएलईएड की डिग्री हासिल नहीं कर सके हैं। इसमें कई शिक्षक एक से डेढ़ दशक से नौकरी कर वेतन उठा रहे हैं। उनकी बहाली के समय शिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षण की योग्यता अनिवार्य नहीं थी। लेकिन शिक्षा अधिकार कानून के तहत अप्रशिक्षित शिक्षक विद्यालयों में नहीं पढ़ा सकते हैं। विद्यालयों में तैनात अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए मार्च 2019 तक प्रशिक्षण हासिल करने की आखिरी तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन डेढ़ साल के अधिक समय से यह फाइल ठंडे बस्ते में थी। चुनाव के दौरान शिक्षकों का सरकर विरोधी रूख देख, नई सरकार की जीत के दूसरे दिन ही यह आदेश जारी हो गया। और अब शिक्षक अपनी नौकरी भी गवां बैठे। इस खबर भर से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

————————
सुनैना कुमारी-प्राथमिक विद्यालय महेशपुर, रजौन
शोभा कुमारी- प्रोन्न्म मध्य विद्यालय गौराडीह, रजौन
सोनल कुमारी-मध्य विद्यालय मोरामा, रजौन
निर्मल कुमार-प्राथमिक विद्यालय महादेवपुर, रजौन
राजीव कुमार हेम्ब्रम-प्रोन्नत मध्य विद्यालय बूढ़ीघाट, कटोरिया
गेणश शंकर विद्यार्थी-प्राथमिक विद्यालय बाराकोला, कटोरिया
रंजन कुमार-प्राथमिक विद्यालय रणघट्टा, कटोरिया
देवानंद- प्राथमिक विद्यालय धर्मराय, अमरपुर
प्रशांत कुमार सिंह- मध्य विद्यालय पैर एसटी, धोरैया
मु.जहांगीर-नप्राथमिक विद्यालय चिहार, बाराहाट
पूनम कुमारी- नव प्राथमिक विद्यालय पकड़िया, शंभूगंज
राहुल कुमार सिंह-प्राथमिक विद्यालय लालमणिचक, शंभूगंज
आशुतोष कुमार-उत्क्रमित मवि खिजुरमुढिया, बौँसी
सरिता कुमारी-प्रावि पलार, बौंसी
गुड़िया कुमारी- उमवि सिरांय, बौंसी
निखहत बानो-कन्या मवि बौंसी
एजाज अहमद-प्रोमवि गौरा, चांदन
प्रतिमा भारती-नव प्राथमिक विद्यालय गोड़ा दहियार टोली, फुल्लीडुमर
परिमाला देवी- नप्रावि मुरलीवरण, फुल्लीडुमर
सत्यम कुमार सिंह-नप्रावि कारीपथार बांका
रीना कुमारी-प्रोमवि अमरपुर, बांका
तकी इमाम-प्रोमवि करहरिया, शंभूगंज
प्रवीण कुमार-प्रोमवि दुर्गापुर चांदन
जयमाला चौधरी- प्रावि सहुआ, अमरपुर
मणिमाला देवी-प्रावि काशपुर, अमरपुर
इंदुभूषण कुमार सिंह-प्रावि धर्मराही, बेलहर
पवन कुमार सिंह-मवि हथियाडाढ़ा, बेलहर
उमेश राम-प्रावि कुल्हड़िया, बौंसी
ग्रेबियल सोरेन-प्रोमवि सिकचुलिया, बौँसी
राम कुमार दास-मवि केंदुआर, फुल्लीडुमर
रामविलास रविदास-प्रावि राजूपथर पोठिया-धोरैया
विशेखा देवी-प्रावि मधाय, रजौन

2 comments:

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...