Sunday 30 August 2020

बेसिक शिक्षक नियोजन 2020 का मेधा सूची का प्रकाशन दो दिनों में

  
बेसिक शिक्षक नियोजन 2020 का मेधा सूची का प्रकाशन दो दिनों में



 जिले की 387 नियोजन इकाई दो दिन में कक्षा एक से पांच तक की बहाली की औपबंधिक मेधा सूची जारी करेगी। इसका पालन नहीं करने वाली नियोजन इकाई की सूची दो सितंबर को मांगी गई है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर डीईओ ने सभी नियोजन इकाई को आदेश जारी किया है।

सामान्य और उर्दू अभ्यर्थियों की वेबसाइट पर अलग-अलग सूची डालनी है। बीडीओ व बीईओ को इसे पूरा कराने की जवाबदेही मिली है। छठे चरण के नियोजन के तहत कक्षा एक से पांच तक की बहाली का मामला कोर्ट में जाने के कारण तत्काल स्थगित है। अभ्यर्थियों की मांग पर निदेशक ने निर्देश दिया है कि बहाली से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर रखी जाए। डीईओ अब्दुसलाम अंसारी ने कहा कि शिक्षक नियोजन 19-20 के तहत वर्ग एक से पांच के नियोजन के लिए आए आवेदनों के आधार पर विषयवार औपबंधिक मेधा सूची बनानी है।

इसे एक्सेल शीट में बनाकर हार्ड व सॉफ्ट कॉपी हर हाल में एक सितंबर तक कार्यालय में जमा कर देनी है।

ऑनलाइन आपत्ति डाल सकेंगे अभ्यर्थी

डीईओ ने कहा कि इसे वेबसाइट पर डालना है। इससे अभ्यर्थी देख सकेंगे कि उनके आवेदन में दी गई जानकारी सही है या नहीं। एनआईसी के पोर्टल पर लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिसपर ऑनलाइन आपत्ति अभ्यर्थी डाल सकते हैं। सभी बीडीओ और बीईओ की जवाबदेही है कि वे इसे निर्धारित समय में पूरा कराएं।


No comments:

Post a Comment

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...