Friday 18 September 2020

बिहार मे सरकारी नौकरी करने वाले सभी कर्मचारियों को, दर्ज अपराधिक मामले की देनी होगी जानकारी वरना होगी सख्त कार्रवाई!

 

बिहार मे सरकारी नौकरी करने वाले सभी कर्मचारियों को, दर्ज अपराधिक मामले की देनी होगी जानकारी वरना होगी सख्त कार्रवाई!



बिहार मे सरकारी नौकरी करने वाले सभी कर्मचारियों को, दर्ज अपराधिक मामले की देनी होगी जानकारी वरना होगी सख्त कार्रवाई!

विभागाध्यक्ष और एसपी-डीएम को लिखा गया पत्र

अब तक कई मामले आ चुके हैं जिसमें सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारी आपराधिक मामले की जानकारी देने के बदले छुपाए हुए हैं. जिसके बाद सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की और से विभागाध्यक्षों, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम और जिलों के एसपी को पत्र लिखा गया है.

जानकारी छुपाने पर होगी कार्रवाई

सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र के बारे में बताया गया है कि सरकारी सेवक के सेवाकाल में उसके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज होता है या कोर्ट में आरोप पत्र दायर होता है तो उन्हें इसकी जानकारी अपने विभाग को हर हाल में देनी होगी.



अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो सरकारी कर्मचारी के उपर कदाचार माना जाएगा. ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके बारे में बताया जा रहा है कि जानकारी के अभाव में सरकारी सेवक के स्थापना संबंधी मामलों में निर्णय लेने में दिक्कत होती है. ऐसे में गलत निर्णय की संभावना बनी रहती है. इसलिए इसको अनिवार्य कर दिया गया है.


1 comment:

  1. सरकार के अपराधिक मामलों के जनकारी दर्ज करने से कितने नेता लोग जेल गए हैं महोदय

    ReplyDelete

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...