Monday 21 September 2020

बिहार के दिग्गज नेता शरद यादव की हालत नाजुक वेंटिलेटर पर जिंदगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया उनके हालात का जायजा

बिहार के दिग्गज नेता शरद यादव की हालत नाजुक वेंटिलेटर पर जिंदगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया उनके हालात का जायजा


बिहार के बड़े-बड़े नेता वेंटीलेटर पर आपको बता दें कि  एलजीपी सुप्रीमो रामविलास पासवान  पिछले 3 सप्ताह से बीमार चल रहे थे  2 दिनों से वह भी दिल्ली में वेंटिलेटर पर है  और अभी खबर आ रही है  की  वरिष्ठ नेता  शरद यादव भी वेंटिलेटर पर हैं  बड़ी दुख की बात है  वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) की तबीयत बिगड़ गई है. जानकारी के अनुसार, शरद यादव इस समय अपने घर पर इलाजरत हैं. सूत्रों के अनुसार, शरद यादव अपने घर पर ही वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज घर पर ही चल रहा है.

बता दें कि बिहार के कद्दावर नेताओं में शुमार शरद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बीमारी के दौरान जेडीयू (JDU) चीफ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भी शरद यादव का फोन पर हालचाल लिया था.

जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की टीम लगातार दिग्गज नेता के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं. गौरतलब है कि शरद यादव सात बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं और वह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

1 comment:

سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان

  سالار اردو جناب غلام سرور کی یوم ولادت بہار اسٹیٹ اردو ٹیچر س ایسوسی ایشن کیطرف سے تقریب یوم اردو منانا کا اعلان   10جنوری کو منائی جائےگی...